Advertisement

*अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 21 टेट्रा पैक बरामद*

*अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 21 टेट्रा पैक बरामद*

महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में घुघली पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा बेलवा टीकर पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे, शिकारपुर रोड पर चेकिंग के दौरान जगदम्बा साहनी पुत्र श्रीकान्त साहनी, निवासी बरवा खुर्द, थाना घुघली, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 46 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 21 टेट्रा पैक ‘बंटी बबली’ अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना घुघली पर मु0अ0सं0 01/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक व समय: 01.01.2026, समय 14:45 बजे
स्थान: बेलवा टीकर पेट्रोल पम्प से 100 मीटर आगे, शिकारपुर रोड
बरामदगी
21 टेट्रा पैक बंटी बबली अवैध शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अजय कुमार सिंह, थाना घुघली
का0 रतन जायसवाल, थाना घुघली
का0 अमित यादव, थाना घुघली
का0 धनंजय सिंह यादव, थाना घुघली
का0 जियालाल राजभर, थाना घुघली
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News