Advertisement

*महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोनौली बॉर्डर पर 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ

*महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोनौली बॉर्डर पर 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार*

महराजगंज, 31 दिसंबर 2025।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में भारत–नेपाल सीमा पर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 30 दिसंबर 2025 की रात्रि थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा डण्डा हेड बीओपी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मु0अ0सं0 127/2025 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। बरामदशुदा माल सहित तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
रजनीश कुमार निषाद पुत्र निधी लाल केवट, निवासी ग्राम कंचनपुर सूर्यपुरा, गाँव पालिका गैडहवा, वार्ड नं. 06, जिला रुपनदेही, राष्ट्र नेपाल, उम्र 29 वर्ष।
मोहित केवट पुत्र जोखन प्रसाद केवट, निवासी ग्राम गुलरिया सूर्यपुरा, गाँव पालिका गैडहवा, वार्ड नं. 06, जिला रुपनदेही, राष्ट्र नेपाल, उम्र लगभग 21 वर्ष।
खोबलाल केवट पुत्र डेबा केवट, निवासी ग्राम गुलरिया सूर्यपुरा, गाँव पालिका गैडहवा, वार्ड नं. 06, जिला रुपनदेही, राष्ट्र नेपाल, उम्र लगभग 21 वर्ष।
बरामदगी:
– 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर
पुलिस टीम:
उप निरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल गुलशन यादव, कांस्टेबल अवनीश यादव, निरीक्षक (सामान्य) राजीव कुमार, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी विदेश रजक, आरक्षी नवीन कुमार एवं आरक्षी रमेश चन्द यादव।
महराजगंज पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News