Advertisement

सोलह माह पहले गायव लकवाग्रस्त सुरेश की ओउमाश्रय में भावुकता भरी विदाई। निराश्रित विकलांगों को पुण्यतिथि पर दो व्हील चेयर भैंट।


सोलह माह पहले गायव लकवाग्रस्त सुरेश की ओउमाश्रय में भावुकता भरी विदाई। निराश्रित विकलांगों को पुण्यतिथि पर दो व्हील चेयर भैंट।
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर, शिव विहार कालोनी मुहाना जयपुर स्थित निराश्रित जन सेवार्थ ओउमाश्रय सेवा धाम में सोलह माह पहले घर से गायव लकवाग्रस्त सुरेश मेघवंशी भाई भतीजीओं को अद्भुत घटना चक्र से मिला। ओउमाश्रय के डॉ प्रमोद पाल ने बताया कि इनके परिवार का परिचित एक सीमेंट ट़ौला ड़ाइवर मजीद खान ने नियमित यज्ञशाला के चारों ओर भ़मण करते सुरेश को पहचान घरवालों को लेकर आया। भाई जगदीश आटो चालक भतीजी श्रीमति कनिका तथा वर्षा से मिलते ही भावुक हो खुशी के आंसू छलक उठे।
सुरेश को विदाई देते समय संस्थापक यशपाल यश ने चल रही दवाईयां भैट कर आवश्यक निर्देश दिए।
लाइंस क्लब व अन्य संस्थाओं के माध्यम से पिता वावू लाल एवं पुत्री श्रेष्ठा की स्मृति सहित अनेक अवसरों पर दस हजार से अधिक रक्त दान कराने में सहयोगी हिण्डोन में ब्लड वैंक की स्थापना को समर्पित ओ पी मंगल ने दो व्हील चेयर भैंट की। इस अवसर पर ओउमाश्रय संचालन सहयोगी भगवान दास गर्ग भी मौजूद रहे। महेंद्र वढजात्या अतुल अरब श्रीमति सुशीला श्रीमति मीनाक्षी रेणुका अग़िम सानबी ने ओउमाश्रय में प़भुजनों से आशीर्वाद लिया तथा भोजन प्रसादी वितरण की।रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम संचालन कर रही “मुस्कान” संस्था की मृदुला भसीन एवं शान्तनु ने संस्थापक प़मोद भसीन की स्मृति में निराश्रित जनों को खाद्य सामग्री भैंट की। संस्थापक यशपाल यश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Janta Ka Sach News