
*वार्ड नं. 24 से जनसमर्थन की लहर, इं. उमेश राजभर को मिल रहा ऐतिहासिक समर्थन*
नव वर्ष 2026, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस एवं रमज़ान जैसे पावन अवसरों पर जनमानस को शुभकामनाएं देते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ऊर्जावान नेता एवं वार्ड नं. 24 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी इं. उमेश राजभर ने क्षेत्र में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है इं. उमेश राजभर का नाम आज वार्ड नं. 24 में जनसेवा, ईमानदारी और विकास की नई उम्मीद के रूप में लिया जा रहा है। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के हर वर्ग के लिए सदैव तत्पर रहने वाले इं. राजभर को युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और अल्पसंख्यक समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है क्षेत्रवासियों का कहना है कि इं. उमेश राजभर ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि आज उनका जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है और वार्ड नं. 24 में चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आ रहा है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे इं. उमेश राजभर ने कहा कि
> “अगर जनता ने मौका दिया तो वार्ड नं. 24 को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और हर व्यक्ति की आवाज़ जिला पंचायत में मजबूती से उठाई जाएगी।”
राजनीतिक जानकारों की मानें तो जिस तरह से क्षेत्र में समर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ है कि वार्ड नं. 24 की चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और इं. उमेश राजभर एक मजबूत व लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में उभरकर सामने आए हैं।


