Advertisement

एसआर इंटरनेशनल अकादमी नाथनगर में खेल प्रतियोगिता का समापन, रेड लाइन का दबदबा कायम


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। एसआर इंटरनेशनल अकादमी नाथनगर में खेल प्रतियोगिता का समापन, रेड लाइन का दबदबा कायम

नाथनगर स्थित एसआर इंटरनेशनल अकादमी में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन एवं समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रेड लाइन के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।

खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता में सीनियर रेड लाइन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने भी दमदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

समापन समारोह के अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा अनुशासन और टीम भावना की सीख मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

Janta Ka Sach News