Advertisement

*पीएसएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘उत्सव–2025’ भव्यता के साथ सम्पन्न*

*पीएसएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘उत्सव–2025’ भव्यता के साथ सम्पन्न*

आनंदनगर, महराजगंज।
पीएसएम पब्लिक स्कूल, आनंदनगर में विद्यालय का वार्षिक उत्सव ‘उत्सव–2025’ अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके उपरांत आयोजित बैजिंग सेरेमनी में छात्र-छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री शैलेन्द्र गौतम (उपजिलाधिकारी, फरेंदा), श्री बसंत सिंह (क्षेत्राधिकारी/डीएसपी, फरेंदा), श्री वशिष्ठ मिश्रा (तहसीलदार), श्री अंकित अग्रवाल (नायब तहसीलदार) तथा श्री राजेश जायसवाल (पूर्व चेयरमैन, फरेंदा) उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नर्सरी से वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। मोबाइल एडिक्शन, सेव फॉरेस्ट, वृद्धाश्रम, ऑपरेशन सिंदूर, सांस्कृतिक हेरिटेज, रक्तचरित, एजुकेशनल थीम, रेट्रो नृत्य, पार्टी मस्ती नृत्य और लेज़ी नृत्य जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक विरासत नृत्य एवं रामायण नृत्य-नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं में ऋषभ सिंह (हेड बॉय), साक्षी दुबे (हेड गर्ल), अमृता (डिसिप्लिन इंचार्ज), अनंत मणि, रीना कुमारी (स्पोर्ट्स कैप्टन), आकांक्षा जायसवाल (येलो हाउस कैप्टन), तेजस्वी सिंह (कल्चरल सेक्रेटरी) तथा अखिलेश प्रकाश व करिश्मा सिंह (एंकरिंग इंचार्ज) सहित उनकी टीमों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महराजगंज श्री संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पीएसएम पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक चेतना के विकास में सराहनीय कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रियंकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2024 में भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान प्रयोगशालाओं को सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त हुई है तथा इस वर्ष विद्यालय का पहला कक्षा 12 का बैच बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होगा। उन्होंने CWSN विद्यार्थियों के लिए लिफ्ट सुविधा, खेल, नृत्य एवं संगीत की उन्नत व्यवस्थाओं तथा भविष्य में रोबोटिक्स लैब और रिमेडियल कक्षाओं की योजना की जानकारी भी दी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक माननीय बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य नागरिक बनाना है। प्रबंधन सदस्य श्री आशीष श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता से सम्पन्न यह आयोजन विद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण बना। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News