
*अवैध गांजा तस्करी पर महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार
3.870 किलोग्राम गांजा, स्विफ्ट डिजायर कार व मोबाइल फोन बरामद*
महराजगंज, 28 दिसंबर 2025।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फरेंदा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 3.870 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान थाना फरेंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बनकटी मोड़ (वफासला से लगभग 4 किमी पश्चिम-उत्तर) पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार सवार तीनों अभियुक्तों के पास से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UP80CK1630) के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
फागू पुत्र श्यामबहादुर चौधरी, निवासी फैजपुर गौराबाजार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर (उम्र लगभग 25 वर्ष) — 1.320 किग्रा गांजा व एक मोबाइल बरामद।
विशाल पाण्डेय पुत्र हरीश पाण्डेय, निवासी बनकटवा उत्तरी, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर (उम्र लगभग 23 वर्ष) — 1.250 किग्रा गांजा व एक मोबाइल बरामद।
श्यामसुन्दर पुत्र शिवकरन यादव, निवासी गुजरौलिया ग्रांट, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर (उम्र लगभग 32 वर्ष) — 1.300 किग्रा गांजा व एक मोबाइल बरामद।
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
स्थान — बनकटी मोड़, महराजगंज
समय — दोपहर 12:25 बजे
इस संबंध में थाना फरेंदा, महराजगंज पर मुकदमा संख्या 386/2025, 387/2025 एवं 388/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं सेवन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


