Advertisement

बलिया-कौन बनेगा मद्धेशिया समाज का अध्यक्ष-निर्वाचन हेतु एक जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू*


*बलिया-कौन बनेगा मद्धेशिया समाज का अध्यक्ष-निर्वाचन हेतु एक जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू*

*बलिया*-कदम चौराहा स्थित मद्धेशिया समाज का श्री गणिनाथ मंदिर के कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश प्रताप एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया कि श्रीगणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति,भृगु आश्रम,बलिया के कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु सदस्यता अभियान दिनांक-1-जनवरी-2026-से दिनांक-15-फरवरी-2026-तक चलाया जाएगा ! जिसके मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक-21-फरवरी 2026 को किया जाएगा तथा मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति दिनांक-12-फरवरी से 28 फरवरी तक आमंत्रित किए जाएंगे इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन- 7-मार्च 2026-को किया जाएगा
कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु दिनांक- 15-मार्च- 2026- से दिनांक-19-मार्च- 2026-तक प्रातः-10:00-बजे से अपराह्न 3:00-तक नामांकन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे जिनकी जांच दिनांक-20- एवं-21- मार्च को तथा नामांकन पत्रों की वापसी- 22- मार्च को-3:00-तक किया जाएगा तथा उसके बाद उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी मतदान तिथि-12-अप्रैल दिन रविवार को नियत किया गया है उक्त निर्वाचन हेतु श्री ओमप्रकाश गुप्ता(जूनियर-इंजीनियर)को निर्वाचन अधिकारी तथा संजीव कुमार गुप्ता(सोनी)को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है निर्वाचन से संबंधित सूचना/कार्यक्रम की जानकारी एवं सदस्यता हेतु रसीद मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से कार्य अवधि में प्राप्त किया जा सकता है

Janta Ka Sach News