
*जनता का सच-बलिया-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मण्डल-प्रभारी,आजमगढ़-मण्डल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*************************
*बलिया-जदयू को बनाएगें देश की सबसे बडी पार्टी-राजेश सिंह-प्रदेश,महासचिव*
*बलिया*-बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी और पार्टी के सेनापति ललन सिंह से दिल्ली में नीतीश जी के आवास पर एक औपचारिक मुलाकात कर पार्टी के प्रदेश-महासचिव राजेश सिंह ने आगामी चुनावो व पार्टी के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा कर दिशा निर्देश प्राप्त किया महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि हम नीतीश जी के नीतियो और आदर्शो पर चलकर कर प्रदेश को सुशासन एंव समृद्ध प्रदेश बनाएंगें,जदयू का जल्द ही एक बडा सम्मेलन बलिया में कराया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि-माननीय नीतीश कुमार जी होगें और शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में प्रदेश में पार्टी के निर्देशानुसार परचम लहराने का काम करेंगे और जैसे बिहार की जनता भरोसा करके बिहार में गद्दी पर बैठने का काम किया है वैसे यू०पी०में भी बैठने का काम करेगी


