Advertisement

बलिया-बिशुनीपुर स्थित-मेथोडीस चर्च में मनाया गया क्रिसमस-डे- फेस्टिवल*


*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल,प्रभारी-आजमगढ़,मंडल (बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*बलिया-बिशुनीपुर स्थित-मेथोडीस चर्च में मनाया गया क्रिसमस-डे- फेस्टिवल*
*बलिया*-नगर के बिशुनीपुर स्थित मेथोडिस चर्च में ईसाई समुदाय की ओर से श्रद्धा पूर्व परमेश्वर ईसा मसिह का जन्मोत्सव गुरुवार को प्रात:पूरी हर्षोउल्लास के साथ ईसाई समुदाय के लोगो ने मनाया और एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दी इस अवसर सेन्टाक्लाज ने बच्चो गिफ्ट और मिठाईयां भेंट की।इस मौके चर्च की पास्टर सत्या लारेंस लाल ने बताया कि बड़ा दिन के पावन अवसर पर देश मे अमन चैन की सभी ने मिलजुल कर प्रार्थना की गयी।उन्होने विस्तार से बड़ा दिन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर चर्च के वरिष्ठ सदस्य सुनील कुमार ने बताया विगत तीन दिनों से यहां प्रार्थना सभाओ में सैकड़ो ईसाई समुदाय के लोग श्रद्धा के साथ शामिल रहे जन्म समारोह को सुव्यवस्थित करने में सचिव अमीत मण्डल,कोषाध्यक्ष अभिषेक मैथ्यू,अनुराग लाल, अंगेस्टीन मैथ्यू व उर्मीला, सुषमा लाल, रोज़लिन,महिमा, सुषमा लाल,ज्योति प्रकाश,मिसेज़ पाल आदि सक्रिय रहे

Janta Ka Sach News