
*जनता का सच बलिया समाचार रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल (बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*बलिया-गुरु गोविंद सिंह जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकला विराट शोभा यात्रा*
*बलिया*-नगर के गुरू दरबार से सिखों के दसवें गुरू महाराज गुरू गोविन्द साहेब प्रकाशोत्सव के पावन पर्व पर पंच प्यारे के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें गुरू गुरूग्रन्थ साहब के साथ ही सैकड़ो की संख्या में झांकियां निकली,जो नगर के पूर्व निर्धारित मार्गो पर पुष्प वर्षा की बीच भ्रमण के पश्चात देर शाम गुरूदरबार पहुंची इस शोभा यात्रा मे सिख समुदाय की महिला और पुरूषगण भजन कीर्तन करते रहे।बीच बीच में जो बोले सो निहाल सत्य श्री अकाल के गगनभेदी नारे लगाये जाते रहे सुरक्षा को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण महिलाओ द्वारा सड़क पर झाड़ू से मार्ग की सफाई और पुष्प वर्षा और नन्हें बच्चे पारम्परिक परिधान मे बैण्ड बाजे की भक्तीमय ध्वनी रही जिसमे सरदार स्वर्ण सिंह तजेंद्र सिंह,रणजीत सिंह,बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, हरेंद्रपाल सिंह जगमीत सिंह हरजीत सिंह चावला, सुरेंद्र सिंह,अमृतपाल सिंह, इन्द्रपाल सिंह आदि शामिल रहे


