Advertisement

बलिया-सिकंदरपुर कस्बा में निकली बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा*


*जनता का सच-बलिया,समाचार रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल (बलिया,मऊ,आजमगढ़)*

*बलिया-सिकंदरपुर कस्बा में निकली बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा*

*बलिया*-विश्व भर में अपने शौर्य से सनातन धर्म की रक्षा एवं सेवा को समर्पित देश का बल कहे जाने वाले बजरंग दल रसड़ा ने विशाल शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि स्वरूप प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे एवं बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव उपस्थित रहें शौर्य जागरण यात्रा के प्रारंभ में बजरंग दल ने सिकंदरपुर के राधिका उत्सव वाटिका में शौर्य गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया एवं सभी बजरंगियों को शौर्य जागरण, राष्ट्र के लिए समर्पण एवं बलिदान का महत्व बताया। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने सभी को बजरंग दल का महत्व बताते हुए कहा कि बजरंग दल की स्थापना के समय ही हमारा यह उद्देश्य था कि प्रभु श्रीराम को पुनः उनके महल में स्थापित करना जिसके लिए बजरंग दल ने अपने प्राणों को दाव पर लगाते हुए भारत पर लगे कलंक के ढांचे को भू में मिला दिया, जिसका प्रमुखता से आगे बढ़कर गोलियों की बारिश के बीच बजरंग दल के दो वीर राम कोठारी एवं शरद कोठारी भाइयों ने बाबरी मस्जिद के शिखर को तोड़ दिया और इसी दिन को बाबरी शौर्य दिवस कहा गया। पिछले वर्ष जब पूरे संसार ने देखा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम अपने महल में पुनः विराजमान हुए उस समय बजरंग दल का संघर्ष फलीभूत हुआ। अपने शौर्य को याद करते हुए बजरंग दल प्रत्येक वर्ष शौर्य यात्रा निकलता है। साथ ही बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने सभी को बजरंग दल के उदय को बताते हुए कहा कि जब जब भी बजरंग दल ने प्रभु श्री राम के कार्य को अपने हाथों में लिया है तब तब संसार ने बजरंग दल के लोहा माना है। अपनी स्थापना के समय 1984 से ही बजरंग दल ने भगवान राम की शोभा यात्रा के संरक्षण का कार्य अपने हाथों में लिया और उसके बाद किसी विधर्मी का इतना सामर्थ्य न हुआ कि हमारे आराध्य के शोभा यात्रा में विघ्न उत्पन्न कर दे। मात्र तीन साल के कार्यकाल में 1987 में बजरंग दल ने अयोध्या राम मंदिर पर लगे ताले को तोड़ दिया और प्रण किया कि “राम लला हम आयेंगे, मंदिर वही बनाएंगे” और अपने इस प्राण को फलीभूत करते हुए बजरंग दल के युवाओं ने बाबरी जैसे कलंक को मिटा दिया। अपने इस कार्य के बाद अब बजरंग दल ने काशी और मथुरा को भी मुक्त कराने का प्राण लिया है। जब बाबा अमरनाथ यात्रा कारण3 जा रहे श्रद्धालुओं पर आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण प्रहार किया और कहा कि किसी भी हिंदू को यहां नहीं आने देंगे तब बजरंग दल आते आया और आतंकवादियों को भागना पड़ा और उसके बाद से ही हर साल बजरंग दल चट्टानी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा करता है जिसमें देश भर से हजारों बजरंगी सहभाग करते हैं। वो दिन दूर नहीं जब बजरंग दल के नेतृत्व में भारत अखंड हिंदू राष्ट्र बनेगा और पूरी दुनियां के माथे पर तिलक का कार्य करेगा। इसके पश्चात् बजरंग दल की शोभा यात्रा निकली गई जिसमें सैकड़ों बजरंगियों ने भाग लिया एवं इस यात्रा को भव्य बनाया। उक्त कार्यक्रम रसड़ा के संयोजक प्रतीक राय के संयोजकत्व में संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रांत सह मीडिया प्रमुख अजय श्रीवास्तव, रसड़ा के अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल , मंत्री अरविंद मिश्रा, विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, रसड़ा के संयोजक प्रतीक राय, सह संयोजक विपिन गुप्ता, सुरक्षा प्रमुख सोनू गुप्ता,आशु गिरी गोरक्षा प्रमुख एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Janta Ka Sach News