Advertisement

बलिया-जिले का लाल तमिलनाडु में हुआ शहीद*


*जनता का सच-बलिया,समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मण्डल-प्रभारी,आजमगढ़-मण्डल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*

*बलिया-जिले का लाल तमिलनाडु में हुआ शहीद*

*बलिया*-जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के बाछापार गांव के निवासी-रमेश कुमार प्रसाद- पुत्र-दयाशंकर प्रसाद उम्र-38- वर्ष जो नागालैंड पुलिस में कार्यरत तमिलनाडु में हुए एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई यह हादसा-19- दिसंबर-2025-को हुआ रमेश अपने पिता के दो संतानों में बड़े संतान थे रमेश अपने कर्तव्य के प्रति बहुत ही निष्ठावान रमेश की शादी-2013-में रुबी गुप्ता के साथ हुई थी रमेश के दो संतान बेटी कोमल गुप्ता और बेटा कमलेश गुप्ता है परिवार के बड़ा बेटा होने के कारण परिवार की पूरी जिम्मेदारी रमेश के कंधे पर थी रमेश के असमय मौत होने के बाद परिवार को इस बात की चिंता जताई सताई जा रही थी कि अब परिवार की जिम्मेदारी लेगा कौन मौत की खबर सुनते ही गांव में पूरा कोहराम मच गया और मातम का माहौल छा गया रमेश की पत्नी अभी भी बदहवास हालत में है गांव के लोगों का भी यही कहना है कि है कि परिवार की भरण-पोषण जिम्मेवारी अब किसके कंधे पर होगी और रमेश की मां कमला देवी का भी रो रो कर बुरा हाल है रमेश का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से वाराणसी लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया

Janta Ka Sach News