Advertisement

महराजगंज 26 दिसम्बर 2025, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर महराजगंज द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है


महराजगंज 26 दिसम्बर 2025, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर महराजगंज द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.08.2026 को वाहन संख्या-यू पी.-78 जी०टी०-7759 व मोटरसाईकिल के मध्य स्थान ग्राम रूदलापुर थाना मिटौली सड़क पर घटित दुर्घटना से रीमा कुमारी पुत्री श्री रामश्रय ग्राम गिदहा थाना कोतवाली तहसील सदर जनपद महराजगंज की हुई मृत्यु के संबंध में मजिस्ट्रेरियल जाँच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।
अतः उक्त के सम्बन्ध में किसी व्यक्ति को कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य/कथन प्रस्तुत करना हो, तो दिनांक 15.01.2026 को प्रातः 10:00 बजे उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जनपद महराजगंज के न्यायालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।

Janta Ka Sach News