Advertisement

महराजगंज 26 दिसम्बर 2025, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, महराजगंज द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है


महराजगंज 26 दिसम्बर 2025, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, महराजगंज द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जिला कारागार महराजगंज में विचाराधीन बन्दी हरिवंश उर्फ दिन्ने पुत्र बुद्धिराम, निवासी ग्राम सेमरहवां टोला वरतानी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज की दिनांक 16.12.2025 को हुई मृत्यु के प्रकरण में मजिस्ट्रेरियल जॉच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।
अतः उक्त के सम्बन्ध में किसी व्यक्ति को कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य/कथन प्रस्तुत करना हो, तो दिनांक 15.01.2026 को प्रातः 10:00 बजे अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।

Janta Ka Sach News