
शिक्षक कॉलेज से गायब रहने के खिलाफ कार्यवाही बाबत दिया अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन
आज छात्र-छात्राओं ने करीब 2 घंटे तक एसडीएम कोर्ट में बैठकर धरना प्रदर्शन किया इसी प्रकार छात्र नेता सीताराम गुर्जर ने बताया कि
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी मेराजकीय पीजी महाविद्यालय
में राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य श्री धर्मवीर मीना स्कूटी कार्य के बहाने आए दिन कॉलेज से लापता रहते हैं। प्रशासन और मीडिया को भी झूठ बोलते हैं।
धर्मवीर मीणा सुबह-सुबह कॉलेज में साइन कर दिन भर गायब रहते हैं। पढ़ाते नहीं हैं। धर्मवीर मीणा की लापरवाही के कारण छात्राओं को स्कूटी नहीं मिल पा रही है जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। इनके कॉलेज से लापता रहने का अन्य शिक्षकों पर भी गलत असर पड़ता है। अनुशासनहीनता होती है। अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करते हैं। कई शिक्षक धर्मवीर मीना की तरह कॉलेज से गायब हो जाते हैं। कॉलेज में पढ़ाई का माहौल खराब है जिससे गरीब तबके के विद्यार्थियों को नुकसान हो रहा है। ओर कॉलेज का सीसीटीवी कैमरा भी खराब कर रखा है किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं है कभी भी आओ कभी भी जाओ कई बार शिक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर भी विरोध प्रदर्शन ज्ञापन भी दिया लेकिन कहीं दूर रहते हैं तो बोल देते हैं की स्कूटी के काम के लिए गया हो और अगर नजदीक हुए तो बोल देते हैं कि बीमार हो गया था तो घर पर दवाई लेने के लिए गया इस प्रकार के बहाने लगते हैं सीसीटीवीं कैमरे को सही करने के लिए भी बोल दिया है लेकिन शिक्षक सही नहीं होने देते क्योंकि शिक्षकों की गायब रहने की रिपोर्ट न मिल सके इस वजह से धर्मवीर मीना प्राचार्यों को दबाव में रखते हैं। प्राचार्य व शिक्षकों को एपीओ,सस्पेंड करवाने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि प्राचार्य सुमित्रा मीणा को भी मैने ही एपीओ करवाया है।
इसी प्रकार अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि 1 जनवरी तक आप सभी की स्कूटी की समस्या का समाधान हो जाएगा और सभी को स्कूटी स्कूटी वितरण कर दी जाएगी
इसी प्रकार पूजा कुमारी गुर्जर और अंकुश ने बताया कि अभी तक महाविद्यालय कॉलेज से विश्वविद्यालय स्तर तक अभी तक बच्चों को नहीं भेजा मैं गोल्ड मेडल भी जीत चुका हूं और जिला स्तर पर भी खेल चुका हूं इसी प्रकार सतेंद्र शर्मा, देवेंद्र, बीरम,काजल बैरवा,विनीता कुमारी बैरवा,विनोद सैनी,प्रेम, रिशु सैनी, गोलू सैनी,दिलखुश सैनी,भारती मीणा,आदि


