*वीर बाल दिवस @2047 पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण, मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित*
महराजगंज, 26 दिसम्बर 2025।
भारत की बल शक्ति @2047 अभियान के अंतर्गत साहिबजादों की वीरता एवं साहस से प्रेरित वीर बाल दिवस @2047 के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा देश के बच्चों को संबोधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा महिला कल्याण विभाग के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं दीपशिखा, अनुपमा सिंह एवं आंचल को ₹2500-₹2500 की धनराशि डेमो चेक के माध्यम से प्रदान की गई। वहीं, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली छात्राएं दिव्या विश्वकर्मा, खुशी वर्मा एवं पूजा वर्मा को भी ₹2500-₹2500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा सहित एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*





