
थाना बखिरा के वार्षिक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को बांटे कंबल
जिला संवाददाता अर्जुन सिंह
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना बखिरा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाक्षेत्र में कार्यरत ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ठंड से बचाव के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिका होती है, इसलिए उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाता है। पूर्व में भी ग्राम प्रहरियों को साइकिल, छाता, टार्च सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की जा चुकी है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


