Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 दिसंबर को एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर ।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 दिसंबर को एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर । राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव एवं स्थानीय कार्यक्रम में में करेंगे शिरकत ।
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवल
चित्तौड़गढ़ 25 दिसंबर 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर आ रहे हैं। श्री बिरला 26 दिसंबर को दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से दोपहर 14:10 बजे रवाना होकर अपराहन 15:15 बजे पर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष उदयपुर एयरपोर्ट से अपराहन 15.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर साय 16:00 बजे सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेंगे। श्री बिरला सायं 16:10 बजे सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन करने के पश्चात मंदिर से रवाना होकर सायं 16:50 पर सर्किट हाउस चित्तौड़ पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष इसी दिन सायं 17:30 बजे चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित शहीद मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 23 दिसम्बर से चल रहे राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में भाग लेंगे। श्री बिरला इसी दिन सायं 18:15 बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष इसी दिन सायं 19.30 बजे चित्तौड़गढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होकर रात 22:00 बजे कोटा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Janta Ka Sach News