
न्यूज़ रिपोर्ट
अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
पहसा, मऊ। सनराइज कान्वेंट स्कूल, पहसा मऊ में तुलसी पूजन का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में तुलसी माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजन-अर्चन से हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अवनीश कुमार पाण्डेय ने तुलसी माता के सामने दीपक जलाकर पूजन किया और सभी के कल्याण की कामना की। पूजन के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने तुलसी माता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


