Advertisement

*थाना निचलौल का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली समीक्षा*

*थाना निचलौल का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली समीक्षा*

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बुधवार को थाना निचलौल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहन भ्रमण करते हुए कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, शस्त्रागार एवं कारागार सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News