Advertisement

*बरदहिया बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन*

*बरदहिया बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन*

आनंद नगर, महराजगंज।
आनंद नगर के बरदहिया बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समस्त सनातन धर्मावलंबियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में 1008 महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी महेश योगी महाराज, महंत—सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और भी बढ़ गई। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, आनंद नगर के तत्वावधान में यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं ने सहभागिता की और धर्म, संस्कृति तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सनातन धर्म की महत्ता, सामाजिक एकजुटता और धार्मिक चेतना पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News