
अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर जनक पार्क हनुमान नगर विस्तार वैशाली नगर में साधक साधिकाओं ने किया ध्यान।
आध्यात्मिक चेतना की उच्च अवस्था शरीर मन से ऊपर आत्मा का व्यायाम ” यशपाल यश
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राखामोहन अग्रवाल
जयपुरअंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर वैदिक चिंतक योग यज्ञ विशेषज्ञ निराश्रित जन सेवार्थ ओउमाश्रय सेवा धाम संस्थापक यशपाल यश द्वारा जनक पार्क हनुमान नगर विस्तार वैशाली नगर योग शाखा में ध्यान का अभ्यास कराया।
मुख्य योग शिक्षक सुभाष चंद्र आर्य ने यशपाल यश जी का स्वागत किया।
यश ने ईश्वर के गुणों सच्चिदानन्द सर्वव्यापक सर्वशक्तिमान सर्वन्तर्यामी सर्वज्ञ न्यायकारी दयालु निर्विकार सर्वाधार स्वरूप को धारण रखने का संकल्प कराया।यश ने कहा कि अग्नि में जैसे गंदगी नष्ट होती है वैसे ही सतत् ध्यानाभ्यास से शरीर और मन के विकार नष्ट हो आत्मा आनंदित होती है।यश ने कहा कि यह मोक्ष की अन्तिम सीढ़ी है।यश ने आठों चक्रों का शारीरिक संरचना से जुडाव समझाते हुए ध्यान कराया।यश ने पांचों ज्ञानेंद्रियों के विषयों दिव्य सुगंध, दिव्य रस, दिव्य रूप, दिव्य स्पर्श तथा दिव्य शव्द तन्मात्राओं का अभ्यास कराया।
ध्यान सत्र में बड़ी संख्या में साधक साधिकाओं की उपस्थित रही।जिसमें गजराज सिंह शेखावत,नरेंद्र सिंह राठौड़,मदन लाल सैनी ,श्री मदन मोहन पांडे श्री धर्मपाल शर्मा श्री कुणाल वर्मा , भवानी सिंह तंवर ,श्री आकाशदीप राठौर ,श्रीमती मिथिलेश कंवर श्रीमती संजू कंवर,श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती श्वेता व्यास, श्रीमती अनीता कंवर शेखावत ,श्रीमती राधा तंवर,श्रीमती ममता सैनी,श्रीमती सरस्वती चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित हुए ,कार्यक्रम शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ।
🙏


