

*हिंदू सम्मेलन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*
महराजगंज, 23 दिसंबर 2025।
आगामी हिंदू सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना फरेंदा क्षेत्रान्तर्गत बरदहिया बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन एवं चिकित्सा सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल व मोबाइल गश्त तथा ड्रोन/सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से समन्वय बनाकर समयबद्ध व्यवस्थाएं पूर्ण कराने, आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा अफवाहों पर कड़ी नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी फरेंदा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


