Advertisement

*किसान दिवस पर बी.एड् विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*किसान दिवस पर बी.एड् विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

महराजगंज।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंद नगर, महराजगंज में बी.एड् विभाग द्वारा किसान दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष किसान दिवस की थीम किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास, नई तकनीकों के उपयोग तथा सतत खेती जैसे विषयों पर आधारित होती है। ये थीम किसानों की वर्तमान आवश्यकताओं और चुनौतियों को दर्शाती हैं तथा यह बताती हैं कि किसानों के हित में कौन-सी नीतियां और कार्यक्रम अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
बी.एड् विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि किसान दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए अनेक आंदोलन किए और सदैव किसान हितों की आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि किसान दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम का संचालन बी.एड् प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने किया। पौधारोपण में बी.एड् प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं और छात्र-अध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता एवं कर्मचारीगण दुर्गेश यादव, संजय विश्वकर्मा, राजेश सिंह, अश्वनी सिंह, दुर्गेश सिंह, घनश्याम सिंह, जमुना निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News