*फरेंदा पुलिस ने छतरी पुल के नीचे चलाया जनजागरूकता अभियान*
महराजगंज। थाना फरेंदा पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत छतरी पुल के नीचे जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चौपाल लगाकर नाटकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आम जनता को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने नागरिकों को बताया कि क्षेत्र में आग लगने, छेड़खानी, चोरी, आपसी विवाद, सड़क दुर्घटना या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल–112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम में पीवीआर 5815 टीम ने सक्रिय भागीदारी की। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक अजय वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही कांस्टेबल जितेंद्र कुमार चौरसिया, जितेंद्र चौधरी, हेड कांस्टेबल जयेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, तथा प्रदीप पटेल, अनिल, आज्ञा राम, हरिकेश नाथ देवान, जनार्दन देवान एवं जगदम्बा प्रसाद दरोगा उपस्थित रहे।
पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, सामाजिक उत्पीड़न या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*