
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय ईकाई की एक वार्षिक-समीक्षा बैठक 2025 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित न्यू शिवपुरी कालोनी गोरखपुर में प्रदेश के तहसील व जिला ईकाई संगठनों के पत्रकारों की भारी उपस्थिति के मध्य संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान त्रिपाठी ने की संचालन प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ल ने की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के वर्ष भर के विभिन्न क्रियान्वयन, विस्तारण और उसमें उत्पन्न हो रहे गतिरोधों पर विधिवत चर्चा की गई। आगे की विस्तारवादी नीति पर भी तमाम निर्णय लिए गए।
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पीपीए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जे पी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन को अधिक क्रियाशील बनाने के लिए हमें अपनी सबसे निचली ईकाई को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने विगत वर्षों में संगठित प्रयास के जरिए पत्रकारों के उत्पीड़न और उनके हितों की रक्षा की लड़ाई को जिस संघर्षपूर्ण तरीके से लड़ कर उन्हें न्याय दिलाने में कदम से कदम मिलाकर संघर्ष किया।वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री गुप्त ने संगठन के प्रत्येक ईकाई की मासिक बैठकों और उसमें लिए गए निर्णयों पर आत्मचिंतन कर नये सिरे से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने वरिष्ठ साथियों को प्रत्येक ईकाई को मार्गदर्शन कर नयी चेतना जाग्रत करने का भी सुझाव दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में चंद्रभान तिवारी ने उत्तरोत्तर संगठन के हो रहे विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमें समूचे पूर्वांचल में पत्रकार समूह को पीपीए से जोड़ने के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि संगठन उनके निहतार्थ न्याय हित में संघर्ष को अंज़ाम दे सके। बैठक में उपस्थित पत्रकारों से उन्होंने कहा कि हमें सक्रिय रूप से संगठन के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करना होगा। गत वर्ष की भांति आगामी नव-वर्ष की विभिन्न संयोजी कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और ऊर्जावान बनाने का संकल्प लेना होगा।
बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ टी एन गुप्त, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एस यन दूबे, प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ल सहित अन्यान्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया एवं नव वर्ष की अग्रिम बधाई दी।
बैठक में गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मंडल सचिव मेराजुद्दीन खान , गोरखपुर जिला अध्यक्ष अवधेश दूबे, संगठन मंत्री चंदन सिंह, महराजगंज जिला अध्यक्ष महेश चौरसिया, हिमांशु शुक्ला ,घनश्याम कसौधन, साधू यादव, जे पी कुशवाहा, संजय कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद सिंह , विजय मोदनवाल, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


