Advertisement

आज दिनांक 20.12.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *


आज दिनांक 20.12.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज कस्बा क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यातायात पुलिस, आरटीओ व AE PWD की संयुक्त टीम द्वारा सिंदुरिया ठूठीबारी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों, डायवर्जन प्वाइंटों और जहां-जहां रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है उन सभी जगहों पर रिफ्लेक्टर टेप व शाइनेज बोर्ड इत्यादि संबंधित को लगवाने के लिए बताया गया और निचलौल कस्बे में स्थित ब्लैक स्पॉट तथा सबया ढाले के पास स्थित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को साइनेज बोर्ड और कैटाई लगवाने व खंभे तथा पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने के लिए बतलाया गया तथा साथ ही साथ सिसवा चीनी मिल में GM सिसवा चीनी मिल महोदय की उपस्थिति में जो चालक व किसान गन्ना लेकर आते हैं उन्हें जागरूक किया गया कि सभी लोग अपने वाहन के पीछे लाल कपड़े पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर चलेंगे।

Janta Ka Sach News