Advertisement

फरेंदा के भारीबैसी में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या।*


*फरेंदा के भारीबैसी में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या।*
महराजगंज, 20 दिसंबर 2025, जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भारीबैसी में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि गांवों में लंबित प्रकरण समयबद्ध तरीके से निस्तारित हों। उन्होंने लंबित योजनाओं को भी अभियान चलाकर पूर्ण करने हेतु निस्तारित करने का निर्देशित किया। मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु कार्यस्थल पर सूचना पट्ट अवश्य लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि शासन द्वारा 19 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि अभियान चलाकर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करें। अतः आप लोगों का कोई प्रकरण लंबित है तो संबंधित विभाग में संपर्क कर प्रकरण का निस्तारण करा लें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि योजनाओं की निर्बाध लाभ को सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीणों को भी जागरूक होना चाहिए, जिससे न सिर्फ वे योजनाओं का लाभ उठा सकें बल्कि आवश्यक प्रक्रिया को भी समझें। इससे न सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी बल्कि योजनाओं से वास्तविक लाभार्थी लाभान्वित हो सकेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र भी वितरित किया। जिलाधिकारी महोदय ने लक्ष्मीना पत्नी दिलीप का गोदभराई संस्कार किया और नवजात चंद्रकेश का अन्नप्राशन किया। ग्राम सभा में कुल आबादी 3225 है। गांव में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड 492 तथा अंत्योदय कार्ड के लाभार्थी 112 हैं। सभी टोलों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। 151 लोगों को प्रधानमंत्री आवास और 127 लोगों को मुख्यमंत्री आवास का लाभ प्राप्त हुआ है। वृद्धावस्था पेंशन 110 को, निराश्रित महिला प्राणधन 70 को और दिव्यांग पेंशन 11 लोगों को दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह 14 संचालित है। आयुष्मान योजना का लाभ 375 लोगों को प्राप्त हो रहा है। फैमिली आईडी 82 परिवारों का बन चुका। इसके अलावा अन्य योजनाओं से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक श्री रामदरश चौधरी ने किया। विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों ने अपने–अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। चौपाल का संचालन परियोजना निदेशक, जिला पंचायतराज अधिकारी, एसडीएम फरेंदा, समाज कल्याण अधिकारी , प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी फरेंदा सहित जनपद से अन्य अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News