
तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर।
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त द्वारा संचालित तीन दिवसीय प्रांतीय निरीक्षण योजना के अंतर्गत आज निरीक्षण कार्य का शुभारंभ हुआ । निरीक्षण दल का नेतृत्व बलिया जनपद के डॉक्टर रामविचार रामरती सरस्वती विद्या मंदिर उदय भान बलिया की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिमा सिंह जी ने किया।
निरीक्षण दल में उनके साथ श्रीमती मालती जी,कंचन तिवारी जी एवं अभिलाषा सिंह जी उपस्थित रहीं। दल ने विद्यालय की शैक्षणिक,अनुशासनात्मक तथा विद्यालय की अन्य गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान आयोजित वंदना सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिमा सिंह जी ने विद्यार्थियों को परिश्रम और कर्म की महत्व को एक प्रेरक प्रसंग द्वारा समझाया साथ ही साथ उन्होंने दशम तथा द्वादश की बहनों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री राम सिंह जी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने बच्चों को आनंददायक तरीके से उत्साहित तथा प्रेरित किया।
इस अवसर पर निरीक्षण दल द्वारा पुस्तकों का विमोचन तथा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह जी ने आगंतुक निरीक्षक दल का अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं श्री रामचरितमानस भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु, भगिनी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


