
*राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन*
*लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि हस्तांतरित
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे चैक, बाजरे के उत्पाद लांच
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर 19 दिसम्बर वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “2 साल : नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान” की श्रृंखला में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहलय के ऑडिटोरियम में हुआ। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम का धौलपुर से सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न पेंशन योजनाओं में 91 लाख लाभार्थियों को 1100 करोड़, पालनहार योजना के 5.95 लाख लाभार्थियों को 103 करोड़, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना में 5 हजार विद्यार्थियों को 2.5 करोड़, 5 हजार लखपति दीदियों को 100 करोड़ की ऋण सहायता, पूर्व मैट्रिक छात्रवृति योजना में 1.55 लाख छात्रों को 15 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित किए। वहीं लखपति दीदियों, कृषि सखियों, पशु सखियों को टैबलेट वितरण किया।
*जिले के लाभाकारी सिद्ध हुआ महिला सम्मेलन* :- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न पेंशन योजनाओं में 1 लाख 64 हजार 977 लाभार्थियों को 20.62 करोड़, पालनहार योजना अन्तर्गत 1.98 करोड़ रुपये तथा अनुसूचित जाति पूर्व मेट्रिक छात्रवृति के लिए 2 हजार 168 छात्र-छात्राओं को 22 लाख 67 हजार रुपये एवं अनुसूचित जनजाति पूर्व मेट्रिक छात्रवृति के लिए 944 छात्र-छात्राओं को 10 लाख 17 हजार 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महिला निधि बैंक से लखपति दीदी और समूह की महिलाओं को एक करोड़ रुपये का लोन वितरण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं राजीविका महिलाओं के समूह द्वारा मोटे अनाज बाजरे से बनाये जा रहे लड्डू, बिस्कुट, मठरी, पापड़, आचार, साबुन, खिलौने आदि उत्पादों को जिला कलक्टर काना राम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा लांच किया गया।
*कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लाभांवित* :- अतिथियों द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के लाभार्थी अनाया, मेहर, फलक नाज, तस्कीन, जेबा नाज को श्रवण यंत्र, मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना के तहत निर्मला शर्मा को 1250 रुपये मासिक, पालनहार योजना में हेमलता शर्मा को 3 हजार रुपये मासिक एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सुरेन्द्र सैनी को 31 हजार रुपये के चैक प्रदान किए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रचना सैनी, कान्ता देवी, शान्ति आदि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपस्थित लोगों को विभागीय साहित्य वितरण कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं, छात्राओं एवं लखपति दीदियों ने राज्य सरकार की योजनाओं से मिले प्रत्यक्ष सहयोग पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, राजीविका डीपीएम जगदीश प्रसाद मीना, जिला शिक्षा अधिकारी मध्यमिक हरकेश मीना एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक देवीलाल, संयुक्त निदेशक डीओआईटी पंकज मीना, उप निदेशक महिला अधिकारिता अमित गुप्ता, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मनोज कुमार गहलोत सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहे


