Advertisement

*शीतलहर में जिलाधिकारी का रात्रिकालीन निरीक्षण, बुजुर्गों को बांटे कंबल*

*शीतलहर में जिलाधिकारी का रात्रिकालीन निरीक्षण, बुजुर्गों को बांटे कंबल*

महराजगंज, 18 दिसम्बर 2025।
जनपद में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा बुधवार रात्रि लगभग 9.00 बजे फरेन्दा नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस क्रम में मेन चौराहा एवं पुलिस चौकी सहित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलता हुआ पाया गया।

निरीक्षण इसके से पूर्व जिलाधिकारी महोदय ने महराजगंज–फरेन्दा मार्ग पर रामनगर में ठिठुरन के कारण बैठे एक बुजुर्ग को देखा। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर बुजुर्ग के पास पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत पहुंचाई।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा आनन्द नगर रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही नगर पंचायत फरेन्दा स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रात्रि में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान अलाव, कंबल वितरण एवं रैन बसेरा की व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी रूप से संचालित की जाएं, ताकि किसी भी जरूरतमंद को ठंड से परेशानी न हो।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News