Advertisement

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपदीय पुलिस का अभियान तेज, स्टंटबाजों व काली फिल्म लगे वाहनों पर की गई सख्त कार्रवाई जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर


*मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपदीय पुलिस का अभियान तेज, स्टंटबाजों व काली फिल्म लगे वाहनों पर की गई सख्त कार्रवाई जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर*

✍️

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान कुल 77 स्थानों पर 2140 वाहनों की चेकिंग की गई।

216 दोपहिया वाहनों पर स्टंटबाजी एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने पर कार्यवाही की गई।

07 चारपहिया वाहनों से अवैध रूप से लगी काली फिल्म उतरवाई गई।

03 चारपहिया वाहनों से हूटर व बत्ती हटवाए गए।

11 चारपहिया वाहनों पर गलत नंबर प्लेट होने पर कार्रवाई की गई।

13 वाहनों पर शासकीय अथवा जाति सूचक शब्द लिखे होने पर कार्रवाई अमल में लाई गई।

इसके अतिरिक्त 1384 वाहन स्वामियों को चेतावनी देकर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं बल्कि आमजन में महिला सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। जनपदीय पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित हो सके और महिलाएं सुरक्षित वातावरण में निर्भीक होकर आवागमन कर सकें।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनें, ताकि समाज में सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण स्थापित किया जा सके।

Janta Ka Sach News