Advertisement

लखनऊ में कवि सम्मेलन का आयोजन


लखनऊ में कवि सम्मेलन का आयोजन
हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव ,बंगला बाज़ार, आशियाना में सुप्रसिद्ध संस्था रत्नगिरि सेवा संस्थान द्वारा काव्यगंगा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ निरुपमा अशोक, मधु पाठक के साथ देश के सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठित कवियों द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया ।
रत्नागिरी सेवा संस्थान की अध्यक्ष शक्ति बाजपेई द्वारा कवियों को पुरस्कृत किया गया।
उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिये संस्था द्वारा समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मां गायत्री
जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, नीलू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा, मनोज सिंह चौहान,धीरज गिहार, डॉक्टर योगेश विमल, मोना सिंह, प्रदीप शुक्ला,रागिनी जायसवाल,शिखा सिंह पटेल, हेमा पांडेय आदि समाजसेवी के साथ बड़ी संख्या मे कवि गण उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News