
0-0x0-0-0#

0-0x0-0-0#

0-0x0-0-0#

0-0x0-0-0#
*रत्नपुर में शिव मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, बिरहा दंगल व विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब*
रत्नपुर। श्री श्री शिव मंदिर रत्नपुर खुर्द के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को वार्ड नंबर–1, अम्बेडकर नगर, रत्नपुर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल की उपस्थिति में गोविंद पासवान के माध्यम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बिरहा दंगल में गायिका उजाला यादव एवं गायक उपेन्द्र यादव ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विशाल भंडारे में लगभग चार से पांच हजार श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
आयोजन में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को दिवंगत कवि स्व. बेचैन प्रसाद को समर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों नरेश पासवान, पूर्व सैयद अली, पीडीसी मोहम्मद तालिब, यूनुस, दुर्गा यादव, रमेश यादव, रामबचन गुप्ता, लालजी पासवान, रामनारायण पासवान, संदीप चौरसिया एवं गजेंद्र पासवान सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


