Advertisement

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई फरेन्दा पुलिस ने 10 कुन्तल लहन किया नष्ट*

*अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फरेन्दा पुलिस ने 10 कुन्तल लहन किया नष्ट*

महराजगंज, 10 दिसंबर 2025।
अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में मंगलवार को यह संयुक्त अभियान संचालित किया गया।

क्षेत्राधिकारी फरेन्दा बसंत सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भारीवैसी एवं निरनाम पश्चिमी में दबिश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब के निर्माण में प्रयुक्त लगभग 10 कुन्तल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।

दविश देने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद

म0 उ0नि0 अंजली राय

हे0का0 हिमांशु राय

का0 चन्दन गौड़

का0 पवन यादव

का0 धर्मपाल सिंह

का0 चन्दन चौरसिया

का0 ओमप्रकाश यादव

पीआरडी – निशा

पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जारी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News