
*अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर*
आज दिनाँक 09.12.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* द्वारा थाना बेलहरकला का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें सर्वप्रथम थाना स्थानीय पर सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को सलामी दी गयी तत्पश्चात द्वारा थाना परिसर / कार्यालय निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, पिंक बूथ, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से सम्बन्धित लावारिस एवं जब्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये । तत्पश्चात थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गयी व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


