
अंतर्राष्ट्रीय शांति वक्ता डॉ. प्रेम रावत का 68वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, शांति संदेश से भावविभोर हुए श्रोता
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी। हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित राज विधा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय शांति वक्ता डॉ. प्रेम रावत का 68वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रोताओं ने हिस्सा लिया और शांति संदेश से सराबोर हो उठे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम रावत ने श्रोताओं को जीवन में आंतरिक शांति के महत्व पर संबोधित किया। उनके प्रेरक विचारों ने उपस्थित लोगों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रस्तुत किए गए भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया, जिन्हें सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
राज विधा केंद्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉक्टर महेश मुद्ग़ल ने बताया कि डॉ. प्रेम रावत पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाने के लिए कार्यरत हैं। जिसका ये संदेश 110 देशों में नियमित सुना जाता है। उनके जन्मोत्सव पर उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात कर जीवन में शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कांत शर्मा ने बताया कि डॉक्टर प्रेम रावत के कार्यक्रम स्थानीय उप कारागृह के अलावा अन्य देश की सैकड़ों जेलों में इनके कार्यक्रम होते हैं। आज के कार्यक्रम को स्थानीय श्रोताओं के अजवा आसपास के गांवों से हजारों लोगों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे और अंतर्राष्ट्रीय शांति संदेश को सुनकर धन्य हुए। इस अवसर पर राज विधा केंद्र की पूरी टीम सहित हजारों लोग मौजूद रहे।


