
सिद्धार्थनगर। स्थानीय रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बालिका परिसर में दिनांक 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से सप्तशक्ति संगम कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में संस्कार, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास तथा जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस संबंध में जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में महिलाओं तथा बालिकाओं के लिए विविध शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायी सत्र आयोजित किए जाएंगे।


