
*माननीय विधायक ने पटरी व्यवसाइयों के उत्पीड़न के विरुद्ध उठाई आवाज*
बृजमनगंज, महराजगंज।
कस्बे के पटरी एवं छोटे व्यवसाइयों ने अधिशासी अधिकारी द्वारा उन्हें कस्बे से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर कलवरगढ़ स्थित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किए जाने के आदेश पर गहरा विरोध जताया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित स्थान सुनसान होने के कारण वहाँ व्यापार चल पाना संभव नहीं है। विरोध करने पर कई पटरी एवं ठेला लगाने वाले व्यापारियों का चालान भी किए जाने से असंतोष और बढ़ गया है।
इसी मुद्दे पर पटरी व्यवसाइयों ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्रीय विधायक माननीय वीरेंद्र चौधरी को आमंत्रित किया गया। व्यवसाइयों की समस्या सुनने के उपरांत विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता कर उत्पीड़न रोकने की मांग उठाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि 10 दिसंबर को उनके नेतृत्व में पटरी व्यवसाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा।
बैठक में पूर्व प्रधान दिलीप चौधरी, किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, विनोद जायसवाल, बबलू जायसवाल, अमित जायसवाल, अब्दुल सलाम, रूप नारायण जायसवाल, विष्णु जायसवाल, साबिर, रवि वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत आनंद नगर जयप्रकाश लाल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया, हनुमान कनौजिया सहित सैकड़ों व्यापारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
— डॉ. राम नारायण चौरसिया, पीएच.डी.
जिला उपाध्यक्ष – कांग्रेस पार्टी
पूर्व जिला पंचायत सदस्य
वार्ड 14, नगर पंचायत आनंदनगर, महराजगंज (उ.प्र.)
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


