Advertisement

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मछली गांव में लगाई चौपाल


भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मछली गांव में लगाई चौपाल

किसानों की समस्याओं को लेकर चलाया वृहद जागरूकता अभियान

भाकियू में आज दर्जनों की संख्या में क्षेत्र की किसान हुए शामिल

नव नियुक्त कैम्पियरगंज ब्लॉक अध्यक्ष की हुई घोषणा

गोरखपुर: जनपद के कैम्पियरगंज तहसील व ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मछलीगांव- बरगदही के शनिचरहिया बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम आशीष अग्रहरी के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक की जिसमें उन्होंने तहसील के अंतर्गत आने वाले साधन सहकारी समितियों व खुदरा मूल्य के खाद गोदाम और दुकानों पर किसानों को होने वाली समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया | वहीं बैठक में मछली गांव पुलिस चौकी पर आने वाले मामलों और उनके निराकरण को लेकर बृहद रूप से चर्चा किया गया और जिलाध्यक्ष राम आशीष अग्रहरी ने कहा कि किसी भी दशा में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा आपका शोषण किया जा रहा हो तो तुरंत हमारे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना दें, उनकी लड़ाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन लड़ेगा और न्याय दिलाने की हर सम्भव कोशिश करेगा |
इस दौरान दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने संगठन कि सदस्यता ग्रहण किया और संगठन द्वारा दिए जाने वाले सभी तरह के निर्देशों और आदेशों का पालन करने की बात स्वीकार की |
आज की इस बैठक में
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा भी किया गया जिनका नाम है सुनील सिंह |
इस बैठक में आशीष कुमार अग्रहरी जिलाध्यक्ष गोरखपुर भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन, वकील खान जिला उपाध्यक्ष महाराजगंज, जयराज सिंह तहसील अध्यक्ष कैंपियरगंज, सरोज जायसवाल, मिश्रीलाल राजभर, राकेश अग्रहरी, नरसिंह निषाद, रामविलास सिंह तहसील प्रभारी कैंपियरगंज, चंद्रजीत साहनी, अर्जुन राजभर, राम लावट यादव, पहलाद यादव, श्रीपत प्रजापति, अवधेश सिंह, परशुराम भारती, सुरेश मद्धेशिया,दीनानाथ सिंह, अजीत सिंह, शीला देवी, धनतेरा देवी, पुष्पा देवी, माया देवी, रीता देवी प्रदीप यादव, सुनील सिंह, राम आसरे यादव, अंजनी देवी, भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Janta Ka Sach News