
*जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार महराजगंज का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण*
महराजगंज, 08 दिसंबर 2025।
जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोईघर सहित पूरे जेल परिसर का गहन परीक्षण किया।
जिला जज अरविंद मालिक ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानवाधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
महिला बैरक निरीक्षण के दौरान जिला जज ने महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया। जेल परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव, जेल अधीक्षक बी.के. गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


