
*जनता का सच समाचार-पत्र*
*बलिया-समाचार(यू०पी०)बलिया रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-0811565 9303*
*****************************
*बलिया-भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कैम्प कार्यालय पर किया गया महत्वपूर्ण बैठक*
*बलिया*-भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबंध पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, वाराणसी मंडल की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठकदिनांक-07-दिसंबर-2025- दिन रविवार को भृगु-आश्रम,राजपूत नेवरी स्थित-भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष-सहदेव चौबे जी के कैंप कार्यालय पर कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष-राकेश कुमार गिरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में रेल कर्मचारियों की कमी एवं कार्य के दबाव के कारण कर्मचारियों में निराशा के कारण बढ़ते आक्रोश पर चर्चा की गई बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशेश्वर राय, जिला अध्यक्ष श्री सहदेव चौबे उपस्थित थे उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री सहदेव चौबे ने कहा कि श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा उन्होंने रेल कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष का आवाहन किया।
मंडल मंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की कमी एवं कार्य के दबाव के कारण कार्य के गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेगा। बैठक में मिश्रीलाल, भीमराम, विद्यासागर प्रजापति, राजीव सिंह, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र यादव, आशुतोष दुबे, मनोज तिवारी, दिनेश कुमार, शिवम कुमार, राकेश पांडे, संतराम मौर्य इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किये।


