Advertisement

*सेंट मैरी इंटरनेशनल स्कूल फरेन्दा के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना*

*सेंट मैरी इंटरनेशनल स्कूल फरेन्दा के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना*

महराजगंज | 07 दिसंबर 2025:
सेंट मैरी इंटरनेशनल स्कूल, फरेन्दा में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि विद्यालयों में आयोजित सह-शैक्षिक गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को सकारात्मक वातावरण तथा सही मार्गदर्शन प्रदान करें, जिससे वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगंज का आभार व्यक्त किया गया और कहा गया कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी तथा विद्यार्थियों को नई प्रेरणा प्राप्त हुई।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News