Advertisement

*पुलिस ने भटके नाबालिग बालक को परिजनों से मिलाया*

दिनांक: 06 दिसम्बर 2025

*पुलिस ने भटके नाबालिग बालक को परिजनों से मिलाया*

महराजगंज: थाना कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौराहे पर शनिवार देर शाम एक 14 वर्षीय नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला, जिसे बागापार चौकी पुलिस ने सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। जानकारी के अनुसार बालक गोरखपुर जाने की बजाय रास्ता भटककर महराजगंज के बागापार पहुंच गया था।

पुलिस द्वारा सी-प्लान एप्लिकेशन की सहायता से बालक के परिजनों की जानकारी एकत्र की गई। जांच में बालक की पहचान गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई, जो जनपद सिद्धार्थनगर के थाना गोल्हौरा क्षेत्र के नागापार गांव का निवासी है।

सूचना मिलते ही परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया और उन्हें चौकी पर बुलाकर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

इस दौरान उप निरीक्षक मनीष पटेल (चौकी प्रभारी बागापार), हेड कांस्टेबल अनवर अली एवं कांस्टेबल निरंजन की सराहनीय भूमिका रही। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News