Advertisement

जिलाधिकारी ने बूथवार एचडी वोटर्स की सूची दिनांक-11- दिसंबर-को सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*


*जिलाधिकारी ने बूथवार एचडी वोटर्स की सूची दिनांक-11- दिसंबर-को सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
*बलिया*-विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की सात विधानसभा सीटें- 357-बेल्थरारोड-358-रसड़ा–359-सिकंदरपुर-360-फेफना-36-बलिया,नगर-362-बांसडीह और -363-बैरिया के प्रतिनिधि शामिल हुए जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को बताया कि गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) की अंतिम तिथि-04-दिसंबर निर्धारित थी, जिसे भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाकर अब-11-दिसंबर कर दिया है। इसके साथ ही प्राथमिक प्रकाशन की तिथि -16-दिसंबर तय की गई है। दावा/आपत्तियों की तिथि-16-दिसंबर से -15-जनवरी तक रखी गई है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नोटिस फेज़ (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन)तथा एन्यूमरेशन फॉर्म पर निर्णय और दावे/आपत्तियों का निपटारा EROs द्वारा एक साथ-16-दिसंबर से-07- फरवरी-2026-तक किया जाएगा। इसके बाद इलेक्टोरल रोल के हेल्थ पैरामीटर की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग से अनुमति लेने की प्रक्रिया-10 फरवरी-2026- तक पूरी की जाएगी फाइनल इलेक्टोरल रोल-14-फरवरी-2026- को प्रकाशित किया जाएगा
उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 03-लाख-80-हजार एच०डी०वोटर्स हैं संबंधित सूची को बूथवार और विधान सभावार सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए बैठक में एडीएम अनिल कुमार, अख़्तर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे

Janta Ka Sach News