
*आनंदनगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस*
सौजन्य: संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 6 दिसंबर को जनपद महराजगंज के आनंदनगर कस्बे में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धांजलि सभा बड़े ही सम्मान, गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भीमसेन गौतम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक वीरेंद्र चौधरी के साथ-साथ नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंबेडकर तिराहा, आनंदनगर में मुख्य अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के मीडिया कवरेज में मोहम्मद अली (पत्रकार, महराजगंज) भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आनंदनगर की सम्मानित जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांति, सद्भाव और सामूहिक सम्मान के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


