Advertisement

नहरें हुई साफ लेकिन किसान को सिंचाई के लिए नही नहरों में पानी इंजन से किसान कर रहे खेतो की सिंचाई ।


नहरें हुई साफ लेकिन किसान को सिंचाई के लिए नही नहरों में पानी इंजन से किसान कर रहे खेतो की सिंचाई ।

नही है सिंचाई विभाग को किसानों के प्रति कोई हमदर्दी ।

ब्यूरो चीफ बरेली।
हरीश कुमार गौतम की खास रिपोर्ट।

सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई तो आनन फानन में करा दी बो भी गलत तरीके से देखिए यह नहर की सफाई का फोटो है जो कि बरेली नैनीताल हाइवे पर करनपुर पर राष्टिये राजवा साही नहर का है पुल है ।यहां पर मजदूर लगाकर ठेकेदार ने कितनी अच्छी बिंदास सफाई कराई है।

इसी के जस्ट आगे से पूरी नहर की सफाई जेसीबी मशीनों से कराई गई है।जिसके कारण नहर पहले से गहरी और चौड़ी हो चुकी है।पानी नहर में आता है तो नहर चौड़ी होने के कारण फैल जाता और ऊपर कुलावों तक ठीक से नहीं पहुंचता है।

किसानों की फसल गेहूं , गन्ना,सरसों की सिंचाई का समय चल रहा है मजबूर होकर किसान अपने खेतों में इंजन से पानी लगाने को मजबूर है ।और लगभग पचास परसेंट किसानों ने अपनी अपनी फसलों में पानी लगा भी दिया है बाकी बचे पचास परसेंट किसान नहर में पानी आने का कर रहे हैं इंतजार ।

क्या यही सिंचाई विभाग का काम है न तो नहरों की ठीक की है सफाई अगर आनन फानन में सफाई करा भी दी है तो नहरों में अब तक क्यों नहीं दिया जा रहा पानी ताकि किसानों को अपनी खेती को लेट न होकर समय से कर सके सिंचाई ।

यह सब कुछ जान कर भी सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता चुप बैठे हुए हैं।

यह सब सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता की घोर लापर वाही है जिसके कारण किसानों को खेती में लगाने को नहरों द्वारा पानी उपलब्ध न होना ।

Janta Ka Sach News