
अपनी मांगों को लेकर कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी फतेहगढ़ में किया धरना प्रदर्शन कमलकांत दुबे जिला संवाददाता फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर और विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन एक दर्जन से अधिक कोटेदार हाथों में मशीन लेकर पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर कोटेदारों ने बताया की विभिन्न राज्यों में कोटेदारों का कमीशन बढ़ा दिया गया है उत्तर प्रदेश में अभी तक कोटेदार₹90 में ही राशन वितरण कर रहे हैं जो की उनके मांगों के अनुसार₹1 से लेकर ₹2 तक कमीशन बढ़ाया जाए कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन पत्र देकर सरकार से अपना कमीशन बढ़वाने व पिछले कमिशन का भुगतान करवाने की मांग उठाई वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया की कोटेदारों की समस्या को लेकर वह ऊपर शासन तक बात करेंगे


