Advertisement

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में विश्व मृदा संरक्षण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित*

  1. *परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में विश्व मृदा संरक्षण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित*

महराजगंज, आनंदनगर, 05 दिसंबर 2025।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर के बीएड विभाग द्वारा विश्व मृदा संरक्षण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि 5 दिसंबर को मनाया जाने वाला यूएन विश्व मृदा दिवस हमें यह संदेश देता है कि मिट्टी केवल कृषि की नहीं, बल्कि समूचे जीवन की आधारशिला है। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी” इस बात पर विशेष जोर देती है कि ग्रामीण माटी की गुणवत्ता ही शहरों के भोजन, पेयजल और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि शहर चाहे जितने भी विकसित क्यों न हों, उनकी खाद्य सुरक्षा का आधार वही उपजाऊ मिट्टी है जो किसानों और खाद्य तंत्र को पोषित करती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि मिट्टी स्वस्थ होगी तभी फसल टिकाऊ होगी और किसान परिवार भी सुरक्षित रहेंगे। बदलते मौसम, अव्यवस्थित भूमि उपयोग, पोषक तत्वों की कमी तथा मिट्टी की सघनता जैसी समस्याएँ मिट्टी को तेजी से कमजोर कर रही हैं, जिनपर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य, संजय विश्वकर्मा, वंशदीप मौर्य, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. भास्कर श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, डॉ. मोहम्मद नईम, राजेश सिंह, अश्वनी सिंह, घनश्याम सिंह सहित अन्य प्रवक्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News